सीएस ने अनुमंडलीय एवं सामुदायिक स्वस्थ केंद्र का किया औचक निरीक्षण

साफ सफाई व छिड़काव को लेकर दिए आवश्यक दिशानिर्देश 

IMG-20230129-WA0094
साहिबगंज। सिविल सर्जन डॉo रामदेव पासवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहेट,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतना,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहरवा एवं अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल का औचक निरक्षण किया गया।निरक्षण के दौरान सिविल सर्जन महोदय के द्वारा ओपीडी,आईपीडी,आपात चिकित्सा सेवा,प्रसव कक्ष,पेशेंट वार्ड,ड्यूटी रजिस्टर एवं अस्पताल में साफ- सफाई आदि को देखे।सिविल सर्जन ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी एवं पारामेडिकल कर्मीयों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए अस्पताल परिसर में साफ- सफाई रखने का निर्देश दिए।वर्तमान मे चल रहे पारामेडिकल कर्मियों के हड़ताल से आमजनों को काफ़ी परेशानी हो रही है,जिसे देख सिविल सर्जन ने व्यकल्पिक व्यवस्था कर अस्पताल मे स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने को कहा ताकि आमजनों को परेशानी ना हो! साथ-साथ सिविल सर्जन ने राजमहल मे आगामी 3 जनवरी से लगने वाले माघी पूर्णिमा मेला की तैयारीयों का जायजा लिए।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को लगने वाले मेले को लेकर कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए एवं मेले मे मेडिकल टीम और आपात चिकित्सा दल का गठन करते हुए आवश्यक दवा आदि की उपलब्धता को कायम रखना है,ताकि दूर- दूर से आये हुए धर्म गुरुवों और श्रद्धालुवों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किया जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q6t5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *