बीडीएस को 7 विकेट से हरा कर केपीएल सीजन 6 की विजेता बनी सीएसके

1

काठीकुंड/ क्रिकेट के सबसे छोटे और रोमांचकारी फॉर्मेट का फाइनल मुकाबला रविवार को बीडीएस और सीएसके के बीच खेला गया. 12 ओवर के इस फॉर्मेट में बीडीएस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. निर्धारित ओवरों में दिवाकर के 29 रनों की बदौलत बीडीएस ने 110 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया. अहम मुकाबले में सीएसके के अनुराग सोरेन उर्फ निक्कु ने बीडीएस के 3 बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा. जवाबी पारी खेलने उतरी सीएसके की टीम ने निक्कु के शुरुवाती 31 और लोकेश के तेजतर्रार 19 बॉल में 33 रनों की बदौलत टीम को मैच में बनाये रखा. फाइनल का यह मुकाबला बहुत रोमांच भरा रहा. सीएसके को अंतिम ओवरों में 17 रनों की जरूरत थी. कैप्टन जयंत कुमार मोदी के बहुमुल्य 23 रनों की बदौलत सीएसके ने यह मुकाबला 3 गेंद शेष रहते ही जीत लिया और खिताब पर अपना कब्जा जमाया. अहम मुकाबले में 31 रन के साथ 3 विकेट लेकर,हरफनमौला प्रदर्शन के लिये अनुराग को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. पूरे प्रतियोगिता में 266 रन के साथ 6 विकेट लेने वाले आरबीडब्लू के हरफनमौला खिलाड़ी अतिफ जावेद को ऑरेंज कैप के साथ ही मैन ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार दिया गया. पूरे प्रतियोगिता में सर्वाधिक 12 विकेट लेकर सीएसके के शिवलाल बास्की ने पर्पल कैप अपने नाम किया. बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार बीडीएस के विनोद राय को दिया गया. प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम को केपीएल आयोजक समिति द्वारा चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में असलम,गगन,मन्नान,आदिल,बबलू,डब्लू,जयंत,मोहन पंडा,मुजम्मिल आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/22qw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *