जमुआ। प्रखंड के चितरडीह में पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक बैंक कर्मचारी से परेशान है। एक ही काम को लेकर सालो से बैंक के चक्कर काट रहे है लेकिन उनका काम नहीं हो पाया है। बैंक के गलत निति और लापरवाही की वजह से प्रतिदिन बैंक में ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है। इस शाखा में कई महिला ग्रुप का खाता है जिससे महिलाओ को भी दिन भर बैंक में बिताना पड़ता है। कई ग्राहक ने बताया की एक साल पूर्व खाता खुलवाने में हो गया लेकिन अभी तक पासबुक नहीं मिला है हर बार कोई ना कोई बहाना बना कर टाल देता है। वही कुछ ग्राहकों ने कहा की खाता खुलवाने में सालो हो गया है लेकिन अभी तक खाते में हस्ताक्षर अपडेट नहीं किया गया है जिस वजह से चेक बुक अप्लाय नहीं हो पा रहा है और ना ही दूसरे शाखा में निकासी नहीं हो पाता है। कई छात्रों का बंद हो चुके खाते को चालू करने के लिए आवेदन देने के बाद भी कई महीने हो चुके है लेकिन अभी तक पुनः चालू नहीं किया गया है जिससे छात्र को विधायल से मिलने वाली सहयोग से वंचित है। अभी हाल ही में झारखण्ड सर्कार के किशोरी समृद्धि योजना के तहत छात्राओ को पांच हजार उसके बैंक खाते में दिया गया। इस योजना से भी काफी छात्राये वंचित रह गई। खाश करके देखे तो इस शाखा में महिला और बुजुर्गो के लिए किसी भी तरह की सुविधा नहीं है और ना ही बच्चो के लिए। वही छात्र छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली स्कॉलरशिप भी अकाउंट बंद रहने के कारण बाधित हो रहा है वही ग्रामीण एवं छात्रों ने बताया नजदीकी में कोई दूसरा ब्रांच ना होने के कारण हम लोग मजबूर हैं।बैंक कर्मचारी बहाना बना कर टाल जाते है और ग्राहकों को महीनो सालो बैंक का चक्कर काटना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि कई बार शाखा प्रबंधक को समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9x66