कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की हुई मौत

111111111111

काठीकुंड/ कोयला लदे हाइवा की चपेट में आ कर 25-30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना मंगलवार की शाम को काठीकुंड थाना क्षेत्र के झीलिमिली के पास हुई. आपको बता दे कि,काठीकुंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर 10 दिवसीय दानीनाथ मेला इन दिनों चल रहर है,जिसको लेकर मालवाहक व कोयला लेकर चलने वाले हाइवा वाहनों का रूट बदला गया है,उसी रास्ते से कोयला लदा हाइवा जा रहा था. इसी क्रम में झिलिमिली के पास साइकिल सवार युवक हाईवा की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक किशुन मुर्मू काठीकुंड थाना क्षेत्र के ही भिटरा गांव का रहने वाला था. सूचना मिलने पर काठीकुंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवे को किया जब्त कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा चालक घटना के बाद घटनास्थल से भाग निकला. आपको बता दे कि,जब काठीकुंड दुमका मुख्य मार्ग से कोयला लदे गाड़ियों का परिचालन हो रहा था,तो आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी और अब रूट डायवर्ट होने के बाद उस क्षेत्र में सड़क दुर्घटना प्रारंभ हो गयी,नतीजतन आज एक मां से उसका बेटा छीन गया. सवाल यहीं हैं,कि क्या इस कदर सड़क दुर्घटनाएं होती रहेंगी और कोई अपना भाई,कोई बेटा,कोई बहन,कोई पिता तो कोई पति कब तक खोता रहेगा.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b53k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *