संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I साहेबगंज – गोबिंदपुर मुख्य सड़क पर डोमकटा गांव के समीप ट्रक की धक्का से साईकिल सवार घायल हो गया है। इसकी सूचना मसलिया पुलिस को मिलने के बाद ही दुर्घटना स्थल पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज कराने के लिए दुमका फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक घायल युवक थाना क्षेत्र के शहरडीह टोला के मांझी हेंब्रम हैं। घायल मांझी हेंब्रम का इलाज दुमका अस्पताल में चल रहा है। ट्रक चालक ने गाड़ी को लेकर दुर्घटना स्थल से फरार हो गया है। पुलिस जांंच में जूटी हैं। इधर मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही बस स्टैंड पर रविवार की देर रात को ऑटो तथा मारूति वैन में टक्कर हो गई। दोनों ही गाड़ी में क्षति पहुंची है।