दंगल का टूटा रिकॉर्ड, 8 दिनों में वर्ल्‍डवाइड सबसे बड़ी हिंदी फिल्‍म बनी पठान

Shah-Rukh-khan-Pathaan
dangal-bollywood-box-office-poster
मुंबई। शाहरुख खान की फिल्‍म ‘पठान’ ने वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में पिछली सभी हिंदी फिल्‍मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह ‘दंगल’ को पछाड़कर आठ दिनों में वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है। ‘पठान’ ने पहले हफ्ते में 667 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया है। इतना ही नहीं, शनिवार तक यह हिंदी में ‘दंगल’ के वर्ल्‍डवाइड लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ देगी। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी ‘पठान’ ने बुधवार को दुनियाभर में 33 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इसने देश में भी कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। 8 दिनों में देश में सिर्फ हिंदी वर्जन से इस फिल्‍म ने 333 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और 417 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।
यशराज फिल्‍म्‍स की स्‍पाई यून‍िवर्स फ्रेंचाइजी के तहत बनी ‘पठान’ का बजट 250 करोड़ रुपये है। जिस रफ्तार से यह फिल्‍म कमाई कर रही है, शनिवार तक यह दुनियाभर में आमिर खान की ‘दंगल’ के हिंदी ग्रॉस कलेक्‍शन के आंकड़े यानी 702 करोड़ रुपये की कमाई को पार कर जाएगी। यानी रविवार, 5 फरवरी को अपने दूसरे वीकेंड में यह वर्ल्‍डवाइड सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म बन जाएगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/luiw

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *