राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डीएवी की टीम 22 दिसंबर को रवाना होगी

IMG-20221222-WA0014

देवघर। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी के तत्वाधान में रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल,भंडारकोला के बालक वर्ग के सात खिलाड़ी रांची के लिए 22 दिसंबर को रवाना होंगे |विदित हो कि यह प्रतियोगिता डीएवी सीएमसी एवं एस जी एफ आई(भारत सरकार )के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है ।इस मुकाबले में भाग लेने के लिए करीबन 5000 बच्चे सभी डीएवी स्कूल से शामिल हो रहे हैं। इनका चयन क्लस्टर और जोनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के बाद किया गया था। इस प्रतियोगिता में डीएवी भण्डारकोला के बच्चे हैंडबॉल, वुशु और कराटे में भाग लेंगे | इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा| वहीं दूसरी और बालिका वर्ग के लिए प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर में 29 से 31दिसंबर तक होगा।इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छह सदस्यीय बालिका वर्ग का दल 26 दिसंबर को रवाना होगा। इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल , वुशु और वॉलीबॉल में छात्राएं भाग लेंगी| इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी है अनमोल कुमार, आयुष कुमार, कृष् कुमार, मनीष कुमार, धनंजय यादव, अनमोल राय, आयुष शर्मा, शालू चौधरी, आरुषि अग्रवाल, शिखा चौधरी, त्रुसा कुमारी, दिव्या कुमारी और भूमि कुमारी। विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों के सफल होने की कामना की और कहा कि जिस तरह से बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच कर अपनी प्रतिभा को ज़ाहिर किया है,यह काबिले तारीफ है और उम्मीद करता हूँ कि इस प्रतियोगिया में ये अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8oj7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *