डीसी एवं डीडीसी ने धेनुकट्टा पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त जिशान कमर एवं उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा ने पोड़ैयाहाट प्रखंड के धेनुकट्टा पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पंचायत सचिवालय के माध्यम से गुड गवर्नेंस, 14वें वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन की जांच की गई। पंचायत स्तर पर कूप निर्माण, भवन निर्माण, पुस्तकालय निर्माण, आवास निर्माण आदि कार्यों से संबंधित मापी पुस्तिका, मस्टर रोल, रेकड़, इकरारनामा आदि की जांच की गई। साथ ही जॉब कार्ड निर्गम, आकस्मिक खाद्यान्न कोष पंजी , योजनाओं से संबंधित कैश बुक की भी जांच की गई।
इसके पश्चात् पंचायत भवन के सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से उपायुक्त के द्वारा वार्ता की गई और ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष रूप से पेयजल की कमी की समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके समाधान का अनुरोध किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना के तहत कुछ आवेदकों को लाभ प्रदान करने की अनुशंसा की गई। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, पोड़ैयाहाट को नियमानुसार आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/sjvn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *