दुमका I गोपीकांदर प्रखंड के ओड़मो पंचायत के महुलडाबर, कुंडा पहाड़ी व चिरुडीह ग्राम में एनयूपीपीएल को आवंटित क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की समस्या के सामाधन हेतु डीसी दुमका की मौजूदगी में दिन गुरुवार को एक बैठक की गई। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पेंशन, राशन, पेयजल इत्यादि समस्याओं से डीसी को अवगत कराया गया। संबंधित पदाधिकारी को डीसी ने निर्देश दिया कि लाभुकों को चिन्हित करते हुए इन्हें उक्त योजना से आच्छादित किया जाय। डीसी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं पत्तल निर्माण का कार्य करती हैं। बहुत जल्द आप सबों को पत्तल बनाने की ट्रेनिंग देकर पत्तल मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा बनाए गए पत्तल का क्रय जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा शिक्षित युवा वर्ग से अपील की कि अपने आसपास के वैसे लोग जिनकी उम्र 60 साल हो चुकी है तथा जिन्हें अब तक सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त नहीं हुआ उन्हें चिन्हित करते हुए प्रखंड कार्यालय को सूची उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें पेंशन का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग तथा विधवा महिलाओं के लिए भी पेंशन का लाभ दिया जाना है। दिव्यांगजन तथा विधवा महिला की सूची तैयार कर स्थानीय जन प्रतिनिधि पेंशन योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आप सभी के साथ हैं आपके सहमति के बिना आपके गांव में किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। काकी स्थानीय लोगों को स्कूल अस्पताल की सुविधा मिलेगी 9 लोगों को कम से कम ₹15000 तक की नौकरी भी उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि गांव की समस्या को लेकर प्रधान मुझसे मिलें गांव की समस्या दूर की जाएगी। जिला प्रशासन आपके गांव आपकी समस्याओं को सुनने आयी है आपकी समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा।
एनयूपीपीएल को आवंटित क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की समस्या ओं के सामाधन हेतु डीसी ने की बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wkwa