डीसी ने निर्माणाधीन ईवीएम एवं वीवीपैट केंद्र का किया निरीक्षण

IMG-20230309-WA0045
पाकुड़। गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने समाहरणालय परिसर में निर्माणाधीन ईवीएम एवं वीवीपैट भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस भवन में ईवी एवं वीवीपैट को रखने की व्यवस्था और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह भवन तैयार होने के बाद ईवी एवं वीवीपैट के भंडारण में आने वाली सभी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास समेत अन्य उपस्थित थे।
 
 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5f7p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *