बेरमो I चल रहें रमजान पर्व एवं आगामी 30 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था देखते हुए मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन झा ने बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों/थाना क्षेत्रों का दौरा किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार,एसडीपीओ सतीश चंद्र झा समेत संबंधित प्रखंडों के बीडीओ/सीओ/दंडाधिकारी/थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।इस दौरान द्वय पदाधिकारियों ने क्रमवार दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारियों/थाना प्रभारी/विभिन्न अखाड़ा समिति के अध्यक्ष/सचिव एवं विभिन्न वर्गों के लोगों/प्रतिनिधि के साथ विस्तार से संवाद/बैठक किया। द्वय पदाधिकारी टीम के साथ क्रमशः जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़,पेटरवार,तेनुघाट, साडम,कथारा चौक,बेरमो,चापरी,चंद्रपुरा गये।
जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में स्थानीय लोगों/अखाड़ा समिति सदस्यों के साथ संवाद किया। पर्व को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी, फिर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों/दंडाधिकारी/थाना प्रभारी एवं सभी वर्गों के लोगों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय के साथ पर्व मनाने को कहा। मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि जैसे पहले सभी समुदाय के लोग आपसी भाई चारे के साथ विभिन्न पर्वों को मनाते आएं हैं। वैसे इस बार भी रमजान एवं रामनवमी का पर्व मनाएं।आगे डीसी – एसपी पेटरवार थाना परिसर पहुंचे। जहां संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित बीडीओ/सीओ/थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह फ्लैग मार्च किया है। सभी जगह लगातार गश्ती की जा रही है। उन्होंने सभी को जिला प्रशासन द्वारा तय दिशा – निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा।पदाधिकारियों ने तेनुघाट/साडम/कथारा चौक में स्थानीय लोगों/आखाड़ा समिति के आयोजनकर्ताओं आदि के साथ संवाद कर तैयारियों एवं प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों से संबंधित जानकारी ली। सभी ने प्रशासन द्वारा दिए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चत करने की बात कहीं। स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न होने को लेकर प्रशासन को आश्वस्त कराया।डीसी – एसपी ने बेरमो थाना परिसर में भी पुलिस पदाधिकारियों/दंडाधिकारी/थाना प्रभारी एवं सभी वर्गों के लोगों के साथ बैठक की और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। किसी भी तरह की बात होने पर तत्काल बीडीओ/सीओ एवं थाना प्रभारी को सूचित करने को कहा। प्रशासन त्वरित कार्रवाई करेगा। बताया कि सभी चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी/पुलिस बल तैनात रहेंगे।
डीसी – एसपी ने चंद्रपुरा प्रखंड सभागार में भी सभी अखाड़ा आयोजन समिति/विभिन्न समुदायों के लोगों/जन प्रतिनिधि/पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पर्व की तैयारी की जानकारी ली। कहा कि थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक हो गई है। सभी बिंदुओं पर क्रमवार विस्तार से चर्चा हुई है। किसी भी धर्म के लोगों को अपना – अपना पर्व मनाने में कोई दिक्कत नहीं हो। अपने – अपने आस्था के अनुसार रमजान – रामनवमी का पर्व मनाएं।
पदाधिकारियों ने कहा कि ध्यान रहे किसी दो व्यक्ति का आपसी झगड़ा किसी दो समुदायों का झगड़ा नहीं बन जाएं। एक जिम्मेवारी नागरिक का परिचय देते हुए अविलंब किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना अविलंब प्रशासन को दें। जिला प्रशासन आप सबों के सहयोग के लिए तत्पर है, आप भी उनको अपना सहयोग करें।
विभिन्न प्रखंडों/थाना क्षेत्रों के दौरा क्रम में विभिन्न वर्गों के स्थानीय लोगों/अखाड़ा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त कराया कि सभी प्रशासन के साथ खड़ें है, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में जिले में रमजान एवं रामनवमी का पर्व संपन्न होगा।
मौके पर सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, स्थानीय प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।