बेंगाबाद में तेलहन की खेती का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बेंगाबाद। नाबार्ड और रूद्रा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बेंगाबाद प्रखंड के केन्दुआ गढा में गुरूवार को दस दिवसीय तेलहन की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष प्रकाश, एलडीएम नितेश कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र बेंगाबाद के प्रधान वैज्ञानिक आदर्श श्रीवास्तव, रूद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद सबिह अशरफ ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए रूद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद सबिह अशरफ ने कहा कि सरसों की वैज्ञानिक तरीके से खेती,मूंगफली, तिलहन, गेंदा फूल,गुलाब फूल,सूर्यमुखी फूलों की खेती एवं मधुमक्खी पालन विषय पर नाबार्ड द्वारा संपोषित आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम (एल ई डी पी) के अंतर्गत संयुक्त देयता समूह के किसानों को दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कि नाबार्ड किसानों को कृषि और गैर कृषि कार्य से संबंधित कई गतिविधियों पर प्रशिक्षण देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है। अग्रणी जिला प्रबंधक नितेश कुमार ने कहा कि संस्था एफपीओ से जुड़े किसानों का छोटा छोटा समूह जेएलजी बनाकर प्रशिक्षण दे रहा है। यह किसानों को आगे बढ़ाने की दिशा में कारगर साबित हो रहा है। ऐसे समूहों को बैंक से लोन लेने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि प्रशिक्षण के बाद कोई भी व्यवसाय करना आसान हो जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती में कृषि विज्ञान केन्द्र मदद करेगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षक खुर्शीद अनवर हादी, मोतीलेदा के मुखिया प्रतिनिधि छोटे लाल, रुद्रा फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबन्धक शंकर राय , संतोष कुमार, चन्दन कुमार राय, हेमन्त पंडित, रवि पंडित, न्यू इको फ्रेश किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड के गुलाब महतो सहित 60 प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r8tn