जंगल में पेड़ से बंधी मिली महिला की लाश

13

बगोदर। वैश्विक महामारी के बाद जहां चोरी,डकैती,लूट आदि की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है,वहीं मर्डर,रेप,अपहरण आदि जैसी वारदात भी हो रहे हैं।इसी क्रम में बगोदर में एक महिला की जघन्य हत्या की वारदात सामने आई है। जिसमें एक कामकाजी मेहनत मजदूरी करने वाली ग्रामीण महिला की क्रूरता पूर्ण हत्या कर दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बूढाचांच के जंगल में एक महिला का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला।मृतक का चेहरा व शरीर के अंग क्षत विक्षत बताया गया है।शुक्रवार सुबह ग्रामीणो की नजर इस पर पड़ी।हालांकि शव देखने पता चलता है कि कई दिनों पूर्व महिला की हत्या की गई होगी। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्ज लेकर थाने ले आयी।इधर मृतका के परिजन थाना पहुंचे।उन्होंने एक दिन महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था।जिससे मृतका की पहचान जरमुने ग्राम निवासी राजेन्द्र प्रसाद साव की पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई।परिजनों ने शव की पहचान उसकी साड़ी और चूड़ियों से की,क्योंकि चेहरा व शरीर के अन्य भाग क्षत विक्षत थे।मृतका के पुत्र पवन कुमार ने बताया कि उसकी माँ मजदूरी का काम करती थी। जो बीते मंगलवार को भी काम करने गई थी।लेकिन शाम तक घर वापस नही आयी। देर रात तक इन्तजार करते रहे कि माँ आयेगी तो साथ मिलकर खाना खायेगें।लेकिन माँ नही आयी।सुबह होने पर आसपास सहित सगे संबंधियों के यहाँ पता किया पर पता नही चला।साथ ही उसकी मोबाइल भी बंद आ रही थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिली।शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि अटका के जंगल में एक महिला शव मिला है।जब थाने आकर देखा तो उक्त शव उसकी माँ का था।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/79gb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *