डुमरी। पारसनाथ रेलवे स्टेशन के आईडब्लू कार्यालय के बगल में चैनपुर पंचायत के तुईयो निवासी सुखदेव सिंह उर्फ खैंटा 36 वर्ष का शव संदेहास्पद स्थिति में 18 मई की रात पाया गया।जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई।वहीं परिजन आनन फानन में शव को अपने घर ले गए।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी लिया।मृतक के नाक और मुंह में गंभीर चोट के निशान देख कर ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि शायद किसी के द्वारा हत्या कर शव फेंक दिया गया हो।जानकारी मिलते ही अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, आजसू डुमरी विधान सभा प्रभारी यशोदा देवी, पूर्व मुखिया रामप्रसाद महतो, मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दुलारचंद महतो, मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।जिसके बाद डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि ने एसडीपीओ डुमरी को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। साथ ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु आज गिरिडीह भेज दिया।साथ ही घटना की जांच पड़ताल में जूट गयी है।