सोनारायठाढी। थाना क्षेत्र के सिरमाडीह गांव के समीप जंगल से देर शाम रविवार को एक 22 वर्षीय युवक सिडु कुमार यादव का शव पेड से लटकता हुआ मिला है। घटना को लेकर क्षेत्र में सरसनी का माहौल है। मृतक के पिता रामप्रसाद यादव बताते हैं कि आज दोपहर 12 बजे घर से तालझारी बाजार के लिए निकला था जो वापस घर नही आया। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई अमरेश सिंह व शंभु राय घटनास्थल पर पहुंचे व छानबीन करने में जुटी।