नोनीहाट ! दुमका हंसडीहा रेलखंड के बीच नोनीहाट मुरको नदी के समीप रेलवे पटरी पर गुरुवार सुबह करीब 6:00 के आस-पास एक युवक का शव मिला | ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी हंसडीहा थाना को दी गई | घटना की जानकारी पाते ही हंसडीहा थाना अपना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया | मृतक की पहचान हिमांशु मांझी (34) पिता जगन्नाथ मांझी, ग्राम-नोनीगांव, नोनीहाट निवासी बताया जा रहा है