मसानजोड़ थाना क्षेत्र के जीतपुर एवं बड़तल्ला के जंगल के एक खेत से मसानजोड़ थाना पुलिस ने एक युवक युवक शव बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि शनिवार शाम को लकड़ी चुनने वाली महिलाओं ने थाना के चालक को सूचना दिया चालक ने थाना प्रभारी को सूचना दिया कि थाना क्षेत्र के बड़तल्ला एवं जीतपुर के जंगल के एक खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक विशाल दास बिधाता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर फींगर पिरींट लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है।थाना प्रभारी से पूछने पर बताया है कि मृतक का शरीर पर सिर्फ चड्डी है इसके अलावे कोई कपड़ा नहीं पहना है, मृतक के शर को कूचला गया ये मडर कहीं दूसरे जगह से लाकर यहां फेंका है ये शव दुमका सिउड़ी मुख्य पथ के जितपुर बड़तल्ला से महज 30 मीटर दूरी में फेंका गया है शव को मुख्य पथ से घसीटते हुए जंगल के खेत में फेंका है। थाना प्रभारी ने बताया है कि कयास लगाया जाता है कि युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष होगी और युवक का मडर कहीं दूसरे जगह किया गया है एवं देर रात को कोई वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।
जंगल से युवक का शव किया गया बरामद
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2tza