बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड की सोनबाद पंचायत में मंगलवार को नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाय गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनबाद मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल उर्फ डीसको ने किया । वहीं जेएसपीएल की महिलाएं , स्कूली बच्चे, सवयं सहायता समुह की महिलाएं व ग्रामीणो ने नशा मुक्त जागरूकता अभियान में शामिल होकर सोनबाद पंचायत के दर्जनों गांवों में रेली निकालकर लोगो को जागरूक किया । हालांकी इस अभियान में बेंगाबाद थाना प्रभारी शशी सिंह का सहयोग रहा । मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रकांत मंडल व चमेली देवी ने कहा ग्रामीणों के सहयोग से जागरूकता अभियान निकाला गया है कहा पंचायत में शराब का उत्पादन होता है इसे रोकने के लिए हमलोगो ने जागरूकता अभियान के तहत लोगो को जानकारी दिया जा रहा है शराब को सोनबाद से दूर करना है कहा शराब पीने से लोग तरह तरह के बीमार पड रहे है कहा शराब बंद होगा तभी लोग स्वस्थय रहेगें । उन्होंने पंचायत वासियो से आग्रह करते हुए कहा महुआ शराब बनाना बंद करें और दूसरे अन्य रोजगार में जुडे । कहा प्रशासन का सहयोग मिला है । इधर बेंगाबाद थाना प्रभारी शशी सिंह ने कहा सबसे अच्छी बात यह है की लोग अपने से जागरूक हो रहे हैं इसमे पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है कहा क्षेत्र में शराब को लेकर सूचना मिलता है तो हमलोग इसमें कारवाई भी कलते हैं । हालांकी उन्होंने लोगो को शराब बनाना और सेवन नहीं करने की सलाह दी । मौके पर मुखिया चमेली देवी , पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य के अलावे मावती देवी , शंकुलता देवी , सरिता देवी , आशा देवी , देवेंती कुमारी , शारदा कुमारी , लक्ष्मी देवी सहित सैकडो की संख्या ग्रामीणो ने जागरूकत अभिया में शामिल होकर कार्यक्रमको सफल बनाया ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5s5f