निरसा I चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डबलू बाउरी ने की। पार्षदों ने अधूरे पीएम आवास, साफ-सफाई, जलापूर्ति योजना सहित अन्य विषयों का मामला उठाया। डोर टू डोर कचरा संग्रह करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय लिया है। शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू के लिए अंचल कार्यालय एग्यारकुंड द्वारा जमीन का एनओसी नहीं दिए जाने पर चिंता व्यक्त किया गया। टेंडर होने के बावजूद कार्यादेश नहीं दिया जा रहा है। वार्डों में जलसंकट को देखते हुए जेई व सुपरवाइजर को निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने और वार्ड टू स्थित जर्जर जलमीनार को गिराने से पहले नये जलमीनार बनाने को लेकर जेई को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी 21 वार्ड में लगभग छह सौ आवास का कार्य राशि आवंटन नहीं होने के कारण रुका हुआ है । बरसात आने वाला है और ऐसी स्थिति में यदि राशि का आवंटन नहीं हुआ तो लगभग छह सौ लोगों को खुले आसमान के नीचे रहने के लिए विवश होना पड़ेगा। नियमित रूप से सभी वार्ड में साफ-सफाई किए जाने पर बल दिया गया । छठ पूजा के लिए विभिन्न घाट पर साफ सफाई के साथ साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए ईईएसएल कंपनी को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। होर्डिंग व विवाह भवन संचालन को लेकर टेंडर निकालने का निर्णय लिया गया।
उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, ईओ बिनोद कुमार कर्मकार, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन,जेई उत्तम कुमार,सीएमएम अरुण बड़ाईक,राजा आलम व पार्षद मौजूद थे