संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/ प्रखंंड के दतियारपुर से गोड़माला गांव जाने वाले पक्की सड़क मरम्मती के अभाव में जर्जर हो गया। जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी सड़क मरम्मती कार्य दो दशक पहले क्रियान्वयन एजेंसी के द्वारा कराया गया था। उसके बाद किसी भी स्तर से पीडब्ल्यूडी सड़क का मरम्मती नहीं किया गया है। जिससे पक्की सड़क पर जगह जगह से पत्थर उखाड़ कर नुकेले सड़क बन गया है। पथरीली सड़क पर दो पहिया वाहन तो काफी दूर लोगों को पेदल चलना भी मुश्किल हो गया है। राहगिरों पथरीली सड़क पर गिर कर चोटिल हो जाता है। ग्रामीण विकास मंंडल, तरूण मंंडल, गौतम राय, नरोत्तम दास, हेमलाल मुर्मू, चरण सोरेन, पिंकू मिर्धा सहित अन्य लोगों ने एक लिखित आवेदन दुमका विधायक बसंंत सोरेन को देकर पथरीली सड़क को मरम्मती कराने की मांग की है।