त्रिपक्षीय वार्ता के बाद बड़कागांव में चक्का जाम स्थगित, 10 दिनों में जिला को भेजा जाएगा पत्र
बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो और उनके अन्य सहयोगियों द्वारा अनिश्चितकालीन चक्का जाम एनटीपीसी के अधिकारियों के आग्रह पर कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। बीडीओ सह सीओ जितेंद्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में एनटीपीसी साइट कार्यालय सीकरी सभागार भवन में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें एनटीपीसी से संबंधित गैरमजरूआ जमीन मुआवजा राशि भुगतान, विस्थापन मुद्दे के अलावा कई मुद्दों पर चर्चा की गई। वार्ता में पूर्व विधायक ने समस्याओं को रखा। इसमें कहा कि एनटीपीसी झारखंड सरकार के अधिकारी भरत राम की चिट्ठी का अनुपालन नहीं कर रही है जिसके कारण कई रैयत को मुआवजा राशि नहीं मिल पा रही है। कंपनी अपने संकल्प पत्र को भी महत्त्व नहीं दे रही है। निर्धारित मुआवजा राशि के मूलधन के अलावा 30% अतिरिक्त राशि का भुगतान कंपनी को करना है।
कुल 26 लाख रुपया प्रति एकड़ होता है, परंतु भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसे लागू करने की जरूरत है। एनटीपीसी गैरमजरूआ जमीन की राशि शिविर लगाकर लोगों के बीच करें। विस्थापन में कट ऑफ डेट 2016 तक 18 वर्ष की उम्र नहीं बल्कि वर्तमान समय को निर्धारित किया जाए ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके। कई गैरमजरूआ जमीन कंपनी मात्र 2-3 लाख रुपया रैयत को देकर अपने काम में उपयोग मे ला रही है इसका बकाया राशि जल्द से जल्द रैयत को दें।
से जोड़ने का भी काम नहीं कर रही है। इसके अलावा लोकनाथ महतो ने वार्ता में कई मुद्दों को प्रमुखता के साथ रखा एवं इसे जल्द से जल्द दूर करने की मांग की गई। वही एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया कि गैरमजरूआ जमीन जो सत्यापित हुई है उसका पेमेंट हो चुका है और आगे भी होगा। सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन हुआ है। भरत राम की चिट्ठी में एसी, एसडीएम, सीओ और डीसीएलआर द्वारा गैरमजरूआ जमीन का ही भुगतान होना सुनिश्चित किया गया है।
कंपनी में 75% से अधिक स्थानीय लोगों को नौकरी में रखा गया है। अन्य समस्याओं की समाधान को लेकर 10 दिनों के अंदर जिला के वरीय पदाधिकारियों के पास पत्र भेजा जाएगा ताकि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान हो सके हम ग्रामीणों के साथ हैं। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बीडीओ सह सीओ जितेंद्र कुमार पांडे, एनटीपीसी के अधिकारी मानव संसाधन के अपर महाप्रबंधक अमित अस्थाना, प्रशांत सिंह, मोहित कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, सांसद प्रतिनिधि जुगनू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, डॉ. बालेश्वर महतो, पंसस रितेश ठाकुर, मुखिया अनिकेत नायक, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर राम, अवध किशोर यादव, सत्यापित शिवकुमार राय, कृष्णा साव, राजकुमार साव के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।