ट्रेनों में मेडिकल एड की बोगी जोड़ने की केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मांग

देवघर I संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से लंबी दूरी के ट्रेनों में मेडिकल एड की बोगी जोड़ने की मांग की है ताकि अचानक तबीयत खराब होने पर यात्रियों को ट्रेनों में ही मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो सके।श्री कुमार ने कहा कि लंबी दूरी की ट्रेनों में मेडिकल एड से संबंधित बोगी का जोड़ना इसलिए अति आवश्यक है क्योंकि किसी भी समय किसी यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर किसी स्टेशन पर ही मेडिकल की सुविधा उपलब्ध हो पाती है क्योंकि उक्त सुविधा ट्रेनों में उपलब्ध नहीं रहती है, परिणाम स्वरूप यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। मेडिकल सुविधा उपलब्ध ना होने के कारण कभी-कभी तो जान भी चली जाती है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/966x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *