देवघर I जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी के नेतृत्व में देवघर प्रखंड स्थित संथाली मोहल्ला में साजिश के तहत राहुल गांधी को सजा दिए जाने एवं लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में देश के प्रधानमंत्री के नाम से हस्ताक्षर युक्त पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम आम जनों का संदेश भेजा गया। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह देवघर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित थे।मौके पर आशा कुमारी, प्रीति, राधा देवी, मुन्नी, बबीता, खुशबू, मुन्नी देवी,जैरून खातून, नाजमा खातून,नाजबून बीवी,आमना बीबी,बेबी देवी सीता देवी सहित कई और कांग्रेस जन एवं आमजन उपस्थित थे।