देवघर। देवघर नगर निगम शहर में कई जगहों पर अपनी अचल संपत्ति को संरक्षित करने में नाकाम हो रही है। निगम की करोड़ों की संपत्ति को दबंग या भू-माफिया अतिक्रमित कर रहे हैं और इसे बचाने में निगम विफल हो रही है। उक्त जानकारी पिछड़ा-दलित नेता पप्पू राऊत ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। पप्पू राऊत ने आगे कारण गिनाते हुए कहा कि या तो निगम की अकर्मण्यता या तो निगम कर्मियों की सांठगांठ जो भी हो, लेकिन इससे सरकारी राजस्व को करोड़ों का घांटा हो रहा है। पप्पू राऊत ने कहा कि देवघर शहर के बीच बड़े पैमाने पर नगर निगम की जमीन का अतिक्रमण का नजारा है। ये शहर का बड़ा नाला जो प्रभा होटल के सामने से गुजर कर बंगाली धर्मशाला के पास निकासी के बगल की है। यह करोड़ों की परती जमीन निगम की है। कई डिसमिल इस जमीन को दंवगो ने अवैध रूप से कब्जा कर गाढ़ी कमाई का जरिया बन लिया है। निगम को इसके नक्शे और जमीन के कागजों में अंकित मापी का अवलोकन किया जाना चाहिए। श्री राउत ने कई और उदाहरण गिनाते हुए कहा कि हमें लगता है कि देवघर नगर निगम कई जगहों पर अचल संपत्ति को संरक्षित करने में नाकाम है।