देवघर I नगर थाना कांड संख्या 146/23 जिसमें विते 27 मार्च को पटेल चौक के निकट होटल मधुर बिहार के पास से एक अर्टिगा वाहन चोरी की गई थी।मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक टीम बनाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।अनुसंधान के दौरान 3 अप्रैल को बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से,चोरी गए वाहन को बरामद किया गया तथा ईस कांड में संलिप्त चार अपराधी को गिरफ़्तार किया गया है।गिरफ्तार सभी अपराधी इन्फोटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ थे। जिसका हेड गिरफ्तार अभियुक्त जिगयासु कुमार सिंह है।बताते चलें कि वाहन की बरामदगी और गिरोह के उद्भेन को देवघर पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।गिरफ्तार व्यक्तियों में कुंदन,उम्र 37 वर्ष,पिता वीरेंद्र सिंह,जिगयासु सिंह,उम्र 29 वर्ष पिता जितन्द्र प्र सिंह,हर्ष वर्धन उम्र 21 वर्ष,पिता मुकेश कु ठाकुर सभी जिला मुजफ़्फ़रपुर,गौतम कुमार सिंह उम्र 27 वर्ष पिता वरुण सिंह थाना शंभूगंज जिला बांका शामिल हैं।गिरफ्तार लोगों से मौके पर चोरी का वाहन अर्टिगा,ओप्पो कंपनी का 5 मोबाइल बरामद किया गया है।सभी लोगों का पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है इनका मुख्य धंधा वाहन चोरी कर शराब आदि तस्करी किया करते थे।