उपायुक्त आदित्य रंजन का राजनीतिक दलों से अपील, सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल एजेंट प्रतिनियुक्ति करें

14

कोडरमा  I  समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संबंध में विस्तृत रूप से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि को अवगत कराया गया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर राजनीतिक दलों को बूथ लेवल एजेंट प्रतिनियुक्ति करने हेतु कहा गया है ताकि किसी भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित नहीं रहे। नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6, नाम हटाने हेतु प्रपत्र 7 एवं किसी प्रकार के सुधार करने प्रपत्र 8 के संबंध में भी जानकारी दी गई। आनलाईन आवेदन करने वोटर हेल्प लाइन एप के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में में मुख्य रूप से जयपाल सोय,उप निर्वाचन पदाधिकारी, कोडरमा, भागीरथ पासवान, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा, अनुपम जोशी, जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष, जेएमएम, रमेश प्रजापति, सीपीआईएम, राजेन्द्र प्रसाद, जिला सचिव भाकपा माले, सुभाष राणा, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी मो फैयाज केशर , राजू सिंह एवं चंद्रशेखर जोशी भी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r3ew

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *