गिरिडीह। गिरिडीह में शिनवार को उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा ने विधायक, गिरिडीह, सुदीव्य कुमार सोनू के साथ गिरिडीह मुख्यालय स्थित सर जे सी बोस बालिका अनुसूचित जनजाति आवासीय छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव आदि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपर्युक्त संस्थानों, जहां विद्यार्थी एवं बच्चे आवासित रहते हैं, उन स्थानों पर आज के समय में क्या व्यवस्थाएं क्रियान्वित है, उसकी जानकारी प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि अपेक्षाकृत दोनों छात्रावासों की स्थिति बेहतर है, परंतु विशेष रुप से साफ-सफाई की स्थिति बेहतर करने को लेकर निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठा पूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया गया।