उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने हजारीबाग वासियों का जताया आभार

रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दिया धन्यवाद

हजारीबाग ने भाईचारे की मिसाल कायम की : एसपी

मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया,शांति समिति के तमाम सदस्यों का दिल से आभार: जिला प्रशासन

प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट,पुलिस बल, महासमिति,शांतिमित्र सभी का योगदान उल्लेखनीय: उपायुक्त

12

हजारीबाग / जिला में रामनवमी 2023 शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिलेवासियों को धन्यवाद दिया है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार हजारीबाग वासियों ने मिसाल कायम किया है,सभी को दिल से आभार। पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि अथक प्रयास और पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सही सूचनाओ को आमजन तक पहुंचाया।  पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने भी ऐतिहासिक रामनवमी पर्व के सफल आयोजन पर उन्होंने कहा कि तमाम जिले वासियों के सहयोग,अनुशासन से प्रभावित हूं। सभी मीडिया कर्मी,पुलिस प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी सभी को आभार। उन्होंने शांति समिति,अखड़ा समिति, सद्भावना समिति, संरक्षण समिति,महासमिति के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से यह सम्भव हो पाया है। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताया कि आगे भी इसी तरह जनता और मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/igza

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *