उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने इच्छुक अभिभावकों से उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन हेतु किया अनुरोध

6

सवांददाता(साहिबगंज)  I जिले के उपायुक्त सह ज़िला दंडाधिकारी राम निवास यादव द्वारा आज समाहरणालय स्थित परिसर से ज़िले के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु आवेदन प्रक्रिया की जागरूकता के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस क्रम में उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए कहा कि स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत संचालित जिले के 4 विद्यालयों में शैक्षिणक सत्र 2023-24 में सीबीएसई के तहत संबद्धता प्राप्त कर संचालित किया जाना है।

उक्त विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए इच्छुक अभिभावक 15 मई तक संबंधित विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इन उत्कृष्ट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम, आईसीटी लैब, साइंस लैबोरेट्री, लाइब्रेरी की व्यवस्था है। साथ ही इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की सुविधा भी दी जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की सोच है कि निजी विद्यालयों की तर्ज पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा सरकारी स्कूल में भी अंग्रेजी मीडियम में पढ़ सकें। इसी को ध्यान में रखकर जिले में चार उत्कृष्ट विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।इसके लिए निम्न विद्यालय उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय आदर्श कन्या,पोखरिया साहिबगंज।(बाल वाटिका एवं कक्षा 1) केवल बालिकाओं के लिए।प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चे 1 वर्ग हेतु।+2 बी0 डी0 उच्च विद्यालय सकरी गली तालझारी।कक्षा 6 7 8 जिसमे 40 बच्चे एवं 09 में 80 बच्चे दो वर्ग हेतु बालक एवं बालिका दोनों के लिए।मॉडल विद्यालय बरहेट कक्षा 6 7 एवं 8 बालक एवं बालिका दोनों के लिए।प्रत्येक कक्षा में रिक्ति के अनुरूप।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साहिबगंज।कक्षा 6 केवल बालिकाओं के लिए।जिसमें 25 बच्चे का नामांकन किया जाएगा।इसी संबंध में उपायुक्त राम निवास यादव ने जिले के इच्छुक अभिभावकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों के नामांकन हेतु संबंधित विद्यालय में विहित प्रपत्र भर कर दिनांक 15.05.2023 तक जमा करना सुनिश्चित करें।अधिक जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.nicsahib ganj.in देख सकतें हैं।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के अलावे उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार, एडीपीओ आशीष कुमार, शिक्षा विभाग के कर्मी, प्रेस एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि गण एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ftw4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *