उपायुक्त ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज 40 तीर्थयात्रियों के जत्थे को किया रवाना

IMG-20230215-WA0031
देवघर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर से 40 तीर्थयात्रियों के जत्थे को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उपायुक्त ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना।
इसके अलावे देवघर जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे। रांची के हटिया स्टेशन पर कल 15 फ़रवरी को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन द्वारा अजमेर शरीफ के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eukf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *