उपायुक्त ने विधि व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए सख्त दिशा निर्देश

जिले के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी आम जनों के प्रति संवेदनशील बने

प्रखंड, अंचल व थाना परिसरों को रखे स्वच्छ एवं व्यवस्थित : उपायुक्त

सेवा भाव और पारदर्शी तरिके से कार्य करने की आवश्यकता :  पुलिस अधीक्षक

IMG-20230120-WA0014
देवघर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों में अनुपालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर ड्रग्स, अनाधिकृत रूप से होने वाले अवैध खनन को लेकर वाहनों के आवागमन को रोकने के अलावा अपराध रोकने के साथ पेशेवर अपराधियों को चिन्हित करते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ आम जनमानस को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल प्रदान करना हम सभी की प्राथमिकताओं में है। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी संवेदनशील और तत्पर होकर कार्य करे, ताकि जिले में विधि व सुरक्षा व्यवस्था का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जा सके। 
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों व सभी थाना के थाना प्रभारीयों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पारदर्शी और क्लीन तरिके से कार्य करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों व सभी थानों के थाना प्रभारियों को निर्देश दिया। आगे पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था के अलावा सभी पीसीआर वाहनों में फर्स्ट एड किट व फोल्डेबल स्ट्रेचर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि सड़क पर होने वाले हादसों में त्वरित गति से फर्स्टएड की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lb43

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *