उपायुक्त ने की विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक

IMG-20230116-WA0109
पाकुड। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त वरुण रंजन विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने ऊर्जा मित्र के द्वारा शत प्रतिशत बिलिंग करवाने का निर्देश दिया। जो उपभोक्ता जितना विद्युत खपत करता हैं, उतना का ही विद्युत बिल निर्गत करें एवं उसके अनुरूप ही राजस्व वसूल करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिस फीडर में ज्यादा बिजली खपत होती है और बिलिंग एवं कलेक्शन कम होता है उस क्षेत्र के पंचायतों के ऊर्जा मित्र के साथ समीक्षा कर अधिक से अधिक बिलिंग कर राजस्व को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी एवं अस्पतालों में अगले माह तक पूर्ण रूप से विद्युतीकृत करना सुनिश्चित करें।  बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता सत्यनारायण पातर, सहायक विद्युत अभियंता, अमड़ापाड़ा राजेश बीरुआ, कनीय विद्युत अभियंता पाकुड़ (शहरी) सुरेंद्र प्रसाद मुर्मू, डी.एन.राम, दिलेश्वर महतो, आशीष पटेल, कनीय विद्युत अभियंता महेशपुर समेत अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/glm4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *