उपायुक्त ने डब्लूबीपीडीसीएल एवं पीएसपीसीएल कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

IMG-20221224-WA0112
पाकुड़।  समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने डब्लूबीपीडीसीएल एवं पीएसपीसीएल कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। डब्लूबीपीडीसीएल के प्रतिनिधियों द्वारा हाट पोखरिया बाईपास, ड्राइवर्स आफ एक्जिस्टिंग कोल ट्रांसपोर्ट रोड, मौजा चिलगों का, डब्लूबीपीडीसीएल टाउनशिप, सीएसआर मद से संबंधित समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने पीएसपीसीएल कोल कम्पनी को ट्रांसपोर्टिंग बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला में स्थित कोल कंपनियों द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों के सुचारू संचालन, परिवहन व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं अवैध खनन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की इस क्रम में उन्होंने जिला प्रशासन एवं कोल कम्पनियों द्वारा समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान करने के लिए कई निर्देश दिए। मौके पर अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद एवं कोल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eq7y

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *