उपायुक्त ने सत्संग आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

6

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा गुरुवार को सत्संग के परमपूज्यपाद आचार्यदेव के 56 वाँ जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सत्संग आश्रम, देवघर के मनमोहिनी धाम प्रांगण में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया है।इसके अलावे शुभारंभ से पूर्व उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री का स्वागत सत्संग आश्रम में किया गया।ज्ञात हो चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकगण द्वारा मेडिसिन, सर्जरी, शिशु व स्त्री-रोग, पैन मैनेजमेंट, ओर्थोपेडिक, नेफ्रोलॉजी, नेत्र रोग, दांत तथा मानसिक रोगों के सहित समस्त विभागों के रोगियों की जाँच और दवाई निःशुल्क प्रदान किया जायेगा। साथ ही साथ विभिन्न तरह के खून की जाँच, एक्स-रे, ईसीजी की भी व्यवस्था की गई है।इस दौरान मुख्यरूप से एसीएमओ सीके शाही,सत्संग आश्रम के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l30z

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *