उपायुक्त ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण कर इफको एवं जिला स्तर के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

IMG-20230131-WA0037
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको की नैनो यूरिया लिक्विड खाद की फैक्ट्री हेतु आवंटित स्थल का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने की जाने विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए इफको व संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री भजंत्री ने इफको को जियाडा से जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया के लिए 20 एकड़ आवंटित भूमि पर चल रही विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण करते हुए विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर इफको के अधिकारियों, जिला स्तर के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने इफको के जेजीएम (नैनो) प्लांट हेड अमरकांत चौधरी एवं राजीव रंजन के साथ जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको को आवंटित स्थल का निरीक्षण करते हुए चल रहे कार्यों व की जाने वाली तैयारियों पर बिंदुबार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/642r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *