उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जनता के हितों से ताल्लुक रखने वाले एक संवेदनशील अधिकारी : सूरज झा

झामुमो संयुक्त सचिव सूरज झा ने उपायुक्त को किया सम्मानित 

IMG-20230121-WA0013
देवघर। उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री को जिले में बेहतर,स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एमएसएमई श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त चुने जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयुक्त सचिव सूरज झा ने समाहरणालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को अंगवस्त्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त को जिले में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम वर्ग के उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पुरस्कार मिला है,जो जिले के लिए गौरवान्वित करने की बात है। ऐसे उद्योगों को देवघर मार्ट वेबसाइट के माध्यम से विश्व पटल पर पहचान दिलाने का काम किया। उपायुक्त झारखंड सरकार के अनुरूप अपनी काफी लगन एवं मेहनत कर यह उपलब्धि प्राप्त किया है। निचले पायदान पर बसे लोगों तक पहुँच कर राज्य सरकार के उद्देश्यों को पूरा करने का काम रहें हैं,जो प्रशंसनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि उपायुक्त जनता से और उनके हितों से ताल्लुक रखने वाले एक संवेदनशील अधिकारी है जो गांव गरीब मजदूर की बात करते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का अवश्य ही सम्मान किया जाना चाहिए ताकि उनमें उत्साह और स्फूर्ति का संचार हो और वह बेहतर काम कर सकें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bn7f

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *