पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन ने प्रखंड के दो पंचायत के राशन दुकानदार का दुकान निरीक्षण कर राशन दुकानदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने तालझारी पंचायत के करिओडीह गांव के राशन दुकानदार अलीमुद्दीन अंसारी का दुकान का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने राशन दुकानदार का स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, शिकायत पंजी व निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया और गोदाम में रखे अनाज का स्टॉक व वितरण पंजी से मिलान किया।ततपश्चात उपायुक्त पोषक क्षेत्र के राशन लाभुको से मिले और अनाज प्रति माह अनाज मिलता है कि नही जानकारी लिया, लाभुको ने उपायुक्त को बताया कि प्रति माह उचित मात्रा में अनाज मिलता है। उसके पश्चात उपायुक्त बाड़ू पंचायत के मोहलबोना गाँव मे हरिहर ठाकुर व अरुण ठाकुर का राशन दुकान का जाच किया। जहां उन्होंने सभी पंजी का जाच किया और स्टाक में बचे अनाज का वितरण पंजी से मिलान किया, जो सही पाया। उन्होंने डीलर हरिहर ठाकुर से अनाज वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लिया। हरिहर ठाकुर ने उपायुक्त को बताया कि कई ऐसे लाभुक है जो अन्य प्रदेश मजदूरी करने चले गए है जिसकी वजह से प्रति माह अनाज नही उठाव करता है, जिसके कारण वितरण का प्रतिशत कम हो जाता है। ततपश्चात उपायुक्त दोनो ही डीलर के पोषक क्षेत्र तिरकोणी गांव में लाभुको से मिलने पहुँचे। जहां उपायुक्त ने एक एक कार्डधारी से अनाज वितरण से सम्बंधित पूछताछ किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय दास, कार्यपालक दण्डाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी व एमओ पदम् किशोर महतो उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5n4r