देवघर। आज देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को माननीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड मिलने से संपूर्ण जिला का मान सम्मान बढ़ा है। इस खुशी में आज झामुमो परिवार द्वारा उपायुक्त को बुक एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त महोदय को उनके कार्यों के लिए प्रशंसा की गई। उन्होंने लकड़ी से बनी हुई समान का एवं देवघर के पेड़ा प्रसाद के रूप में इंटरनेशनल मार्केट में जगह दी। इसके लिए देवघर भाषी सदा उनका आभार रहेगा। इस अवसर पर उनको एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस ज्ञापन के माध्यम से उनको जानकारी दी गई कि
1 झारखंड सरकार की जो नीति है 75% आरक्षण कपाल अनप्रिंटेड सेक्टर में अवश्य करना चाहिए
2 जसीडीह में छोटे-छोटे उद्योगी क्षेत्र में बाहर से लोगों को लाकर काम कराया जाता है हमारा यह मांग है कि लोकल लोगों को काम पर लगाए जाए
3 आईओसीएल में भी विस्थापितों को सामंजस कर फिर से उन्हें हटा दिया गया है उन्हें पुनः नौकरी पर बहाल किया जाए
4 औद्योगिक क्षेत्र में इफको द्वारा बड़े कारखाने का उद्योग लगाया जा रहा है उस कारखाना में लोकल लोगों को कार्य मिले इसकी भी व्यवस्था होनी चाहिए
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह, अजय नारायण मिश्रा दिनेश्वर किस्कु, इस्तियाक मिर्जा, बिपिन यादव, सूरज झा, संतोष सिंह, दिलावर, तेज नारायण वर्मा, नीलम देवी, रजनी सिन्हा, रश्मि सिंह, सिला सिंह, नंद किशोर दास एवं सभी प्रखंडों से आए हुए जिला सचिव अध्यक्ष एवं जिला के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/97ha