झामुमो, कांग्रेस के नेताओं ने भी किया बुके देकर मंत्री का स्वागत
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा झारखंड के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन के देवघर आगमन पर बुके देकर उनका स्वागत देवघर परिसदन में किया गया। ज्ञात हो कि कल दिनांक 05.01.2023 को बीस सूत्री की बैठक का आयोजन माननीय मंत्री चम्पई सोरेन की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित विकास भवन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। देवघर पहुंचने पर परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस के नेता ने भी अपने मंंत्री चम्पई सोरेन का भव्य स्वागत किया। मौके पर देवघर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुन्नम संजय, परिमल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।