नवगछिया के नवनिर्वाचित पार्षदों को उप विकास आयुक्त ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

नवगछिया। राज्य भर में आज हुए नगरपालिका चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित मेयर, उपमेयर, सभापति, उपसभापति, मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही नवगछिया नगर परिषद के भी नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद एवं 28 वार्ड पार्षदों को आज भागलपुर जिला के उप विकास आयुक्त ने अनुमंडल सभागार नवगछिया में शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान यहां मुख्य पार्षद पद के लिए प्रीति कुमारी और उप मुख्य पार्षद पद के लिए रश्मि रथि देवी के अलावा सभी 28 वार्ड पार्षदों ने भी पद व गोपनीयता का शपथ ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण करने वाले वार्ड पार्षदों के नाम इस प्रकार से हैं- 1. रवि कुमार, 2. बलराम कुमार, 3. नागेश्वर प्रसाद सिंह, 4. सीतारा खातून, 5. बी मंजी खातुन, 6. पुनम देवी, 7. अभिषेक रमण, 8. सुशीला देवी, 9. अभिनन्दन कुमार, 10. मनीष कुमार सिंह, 11. स्वीटी कुमारी, 12. नगमा खातुन, 13. खुशबू कुमारी, 14. रेणु देवी, 15. सुमित्रा देवी, 16. रवि मंडल, 17. विनोद सिंह, 18. अनुप कुमार, 19. हेमलता देवी, 20. पिंकी देवी, 21. कविता देवी, 22. ज्ञान सागर, 23. चम्पा कुमारी, 24. रणजीत भगत, 25. सुषमा देवी, 26. दीपक कुमार, 27. कृष्णानन्द पासवान, 28. स्वाती प्रिया।
बताते चलें कि इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी के देवर ज्ञान सागर भी वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद की शपथ लिये। वहीं उपमुख्य पार्षद रश्मिरथी देवी की सास हेमलता देवी वार्ड संख्या 19 से पार्षद पद की शपथ ली। इसी मौके पर पति पत्नी का भी एक जोड़ा शपथ लिया। जिसमें पति मनीष कुमार सिंह वार्ड संख्या 10 से पत्नी स्वीटी कुमारी वार्ड संख्या 11 से बारी बारी से शपथ ग्रहण किये।
वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन भी मौजूद थे। जहां शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल भी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d2dp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *