पुलिस उप-महानिरीक्षक देवघर जिला में कैम्प कर अपने पूर्व अनुभव एवं दिशा-निर्देशन पर कर रहे काम

5a
5

देवघर जिलान्तर्गत विश्वव्यापी श्रावणी मेला-2023 के शुभारंभ के साथ देवघर पुलिस लगातार कार्य कर रही है और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रयतनशील है:-

1) सुदर्शन प्रसाद मंडल, भा0पु0से0, पुलिस उप-महानिरीक्षक, संथाल परगना क्षेत्र, दुमका के द्वारा देवघर जिला में कैम्प कर अपने पूर्व अनुभव एवं दिशा-निर्देशन में देवघर के पुलिस व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा रहा है जो श्रावणी मेला-2023 हेतु गठित 21 अस्थायी मेला ओ0पी0 एवं 11 टी0ओ0पी0 में लगातार भ्रमणशील रहकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियो/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे है। 

2) सुभाष चन्द्र जाट, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक, देवघर द्वारा लगातार सभी रूट लाईनों, बाबा मंदिर का भौतिक रूप से निरीक्षण किया जा रहा है एवं अस्थायी मेला ओ0पी0 एवं टी0ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिर्शा-निर्देश दिया जा रहा है। श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक, देवघर द्वारा सभी ओ0पी0/टी0ओ0पी0 प्रभारियों को विशेष निर्देश दिया गया है।

3)श्रावणी मेला-2023 में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने हेतु के0 विजय शंकर, भा0पु0से0 पुलिस अधीक्षक, नगर जमशेदपुर की विशेष प्रतिनियुक्ति की गयी है। वे बाबा मंदिर, क्यू0काॅम्पलेक्स, जलसार, मानसरोवर, बी0एड0 काॅलेज एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर स्वयं भौतिक रूप से भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था का संधारण कर रहे हैं।

4) श्रावणी मेला को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्वक प्रबंधन हेतु कुल 21 अस्थायी मेला ओ0पी0 एवं 11 टी0ओ0पी0 में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल-35 पुलिस उपाधीक्षक, 120 पुलिस निरीक्षक, 726 पु0अ0नि0/स0अ0नि0 एवं 6200 पुरूष लाठी बल, 514 महिला लाठी बल  बल एवं 1400 गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी ।  

5) इसके अतिरिक्त देवघर श्रावणी मेला हेतु कुल 1080 सशस्त्र बल भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जिन्हें विशेष रुप से सुरक्षा व्यवस्था, विधिव्यवस्था को और चाक-चौबंद करने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है।

6) CRPF (सी0आर0पी0एफ) की 03 कम्पनी, 01 महिला कम्पनी कुल-04 कम्पनी श्रावणी मेला-2023 हेतु तैनात की गयी है, जिसमें से CRPF की 01 महिला कम्पनी को ओ0पी0-07 (बाबा मंदिर उमाभवन से पार्वती मंदिर तक सम्पूर्ण रूट लाईन मे)01 कम्पनी ओ0पी0-10 (जलसार से शिवराम झा चैक तक), 01 कम्पनी ओ0पी0-11 (बी0एड0 काॅलेज से आर0के0मिशन चैक तक), एवं 01 कम्पनी को काॅवरियों के टेल में तैनात की गयी है। इन्हें भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया है और इनके द्वारा लगातार सेवा भाव से अपनी-अपनी ड्यूटी दी जा रही है।

7)इसके अतिरिक्त किसी भी आतंकवादी गतिविधि से निपटने हेतु ATS HIT(ए0टी0एस0 की  हीट टीम), उग्रवादी गतिविधि से निपटने हेतु  झारखण्ड जगुआर की एसाल्ट ग्रुप, किसी भी तरह की संदिग्ध/विस्फोटक पदार्थ की जाॅच हेतु बी0डी0डी0एस0 की दस्ता, विस्फोटकों की जाॅच हेतु  श्वान दस्ता एवं दंगारोधी गतिविधियों से निपटने हेतु आश्रु गैस दस्ता की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में देवघर जिला में की गयी है। 

8) काॅवरियों के सम्पूर्ण रूट लाईन एवं बाबा मंदिर परिसर में विधि-व्यवस्था एव भीड़ नियंत्रण के त्वरित कार्रवाई हेतु कुल-22 क्यू0आर0टी0 का गठन किया गया है, जिसमें 16 क्यूअ0आर0टी0 स्टेटिक एवं 05 रूट लाईन में भ्रमणशील रहकर कार्य कर रही है। साथ ही 01 क्यू0आर0टी0 तीन पालियों में विशेष रूप से बाबा मंदिर के लिए तैनात की गयी है।

9) सम्पूर्ण श्रावणी मेला को सुचारू रूप से नियंत्रित करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक  मनोज कुमार राय के नेतृत्व मे एक विशेष नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो 24*7 घंटे कार्यरत है।

10) काॅवरियों का सुलभ जलार्पण हेतु  पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के द्वारा सम्पूर्ण रूटलाईन को प्रतिदिन प्रातः 02 बजे से निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित किया जा रहा है। 

11) किसी भी संदिग्ध गतिविधि के आसूचना संकलन हेतु विशेष टीम को सादे लिवास में तैनात किया गया है। 

12) पुलिस अधीक्षक देवघर द्वारा विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि रूट लाइन में किसी भी कांवरियों के पास प्लास्टिक बैग, थैला, गठरी इत्यादि ना हो क्योंकि असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त हो सकते हैं जो की सुरक्षा हेतु खतरा बन सकता है। इस संदर्भ में सभी  ओपी/ टीओपी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2b6d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *