संवाददाता, मसलिया (दुमका)/ मसलिया थाना क्षेत्र गम्हरिया बृन्दावनी गांव में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मसलिया थाना पुलिस को दिए जाने पर थाना पुलिस मौके पर पहुचकर युवक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि गम्हरिया बृन्दावनी गांव के मोहन राय उम्र करीब 31 वर्ष पिछले 10 वर्ष से पश्चिम बंगाल के अंडाल में मजदूरी का काम करता है। हाल ही में अपना घर आया था। एवं पुनः अपने पिता सूरज राय से काम करने के लिए अंडाल बोलकर तीन दिन पहले घर से निकला था। सोमवार को अहले सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव के ही फुटबॉल मैदान के पास पलाश के पेड़ में गमछा के सहारे कोई फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिसकी पहचान मोहन राय के नाम से हुआ है। इधर मोहन राय के पिता मसलिया थाना पहुचकर आवेदन दिया है। थाना प्रभारी श्री मुंडा ने बताया कि मोहन राय मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
विक्षिप्त युवक गमछा से फांसी लगाकर किया आत्महत्या
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/j4iq