महाशिवरात्रि के अवसर पर बोलबम और हर-हर महादेव के नारों से गूंजा देवघर 

IMG-20230219-WA0046
देवघर। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों के अलावा रुटलाइन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाई दे रहा हैं। आज सुबह 03:50 मिनट से जलार्पण शुरू होते हीं पूरा मंदिर परिसर बोल-बम के नारों से गुंजयमान हो गया। बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए देवतुल्य श्रद्धालु रात्रि पहर से हीं कतारबद्ध होने लगे थे जो कि धीरे-धीरे बीएड कॉलेज परिसर में बने होल्डिंग पॉइंट तक पहुँच गई। वही श्रद्धालुओं की कतार अभी जलसार पार्क से जलार्पण के लिए कतारबद्ध हैं।साथ ही जिला प्रशासन की तत्त्परता एवं समुचित व्यवस्था होने के वजह से सभी श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराया जा रहा है। 
इसके अलावे महाशिवरात्रि को लेकर बाबा नगरी आये श्रद्धालुओं को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय आदि इत्यादि की वजह से किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी निगमकर्मियों द्वारा लगातार ध्यान रखा जा रहा है। साथ हीं अहले सुबह से हीं सूचना-सह-सहायता केन्द्रों द्वारा भूले-भटके कांवरियों को उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rt66

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *