लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन होने पर ढोरी‌ खास पीओ ने 26 माइनिंग स्टाफ को किया सम्मानित

6

बेरमो। बेरमो कोयलांचल के सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत ढोरी खास इंक्लाइन के तत्वावधान मे रविवार को ऑफिसर्स क्लब मकोली में समारोह आयोजित कर पीओ रंजीत कुमार सिंह ने बेहतर काम करने वाले 26 माइनिंग और इएडएम स्टाफ को सर्टिफिकेट प्रदान किया। पीओ श्री सिंह ने कहा कि 2022-23 का कोयला उत्पादन का लक्ष्य 1 लाख 20 हजार टन को पार करते हुए 1 लाख 27 हजार 682 टन किया। कहा कि कोल इंडिया सहित ढोरी क्षेत्र लगातार प्रगति की और अग्रसर है। इसमें कामगारों, अधिकारियों का भी अहम योगदान है। प्रबंधन मजदूरों के सुविधाओं के लिए संकल्पित है। मौके पर मैनेजर मृत्युंजय कुमार, सेफ्टी ऑफिसर अक्षय लाल यादव, प्रोजेक्ट इंजीनियर जगन्नाथ महतो, इंजीनियर अभिषेक कुमार, सहित‌ प्रदीप सिंह,मगरा उरांव, राजेश्वर चौहान, श्री राम कुशवाहा, हीरालाल रविदास, गौतम कुमार, मनोज कुमार, तुलसी प्रसाद महतो , रामाशंकर सिंह, बबन रजक, सत्येंद्र नोनिया, अमित कुमार सिंह, पंकज मंडल, पंकज विश्वकर्मा, त्रिलोचन गोप, नवीन साहा, आनंद पासवान, निरंजन वर्मा, भोला नाथ सिंह, केके मंडल, रामनाथ चौहान, गौतम कुमार, बंसल महली, सच्चिदानंद सिंह, श्याम पदों बाउरी, अंगज सिंह, आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v1e8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *