नियमित एमडीएम संचालन को लेकर चर्चा

3

संवाददाता, मसलिया/ प्लस टू उच्च विद्यालय मसलिया में बुधवार को सरकारी तथा पारा शिक्षकों को दो पाली में मासिक गुरुगोष्ठी बीपीओ उषा किरण हांसदा की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में मुख्य रूप से स्कूली बच्चों के एमडीएम संचालन, एसएमडीएस में बच्चों को जोड़ने, बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को ई – विद्या बाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति बनवाने, एमडीएम एसएमएस प्रतिदिन करने, सहायक अध्यपकों को गुरुवार तक उपस्थिति विवरणी जमा करने तथा चिकित्सकों द्वारा खसरा बीमारी जैसी अहम मुद्दा पर चर्चा हुयी। बैठक में बीपीओ श्रीमती हांसदा के साथ अर्जुन कुमार पंंडित, निरंंजन कुमार दिवाकर, विकास कुमार, दिजेन कुमार पांजियारा, उपेंद्र कुमार, सानी बास्की, सरस्वती रानी मंंडल, सुलोचना दास, बिलासी मुर्मू, देवयानी पंंडित, रूमा दत्त, ईति कुंभकार, भोलेनाथ माजि, संतोष झा, मोहन पांडेय, गौर गोपाल यादव, सुबीर कुमार नंदी, समीर मंंडल सहित अनेकों शिक्षक – शिक्षिकाएं मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/69lf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *