धनबाद I धनबाद के कुसुम बिहार स्थित तपेश्र अपार्टमेंट में बद्री प्रसाद के आवास भारतीय स्वर्णकार विकास मंच बैठक हुई। अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मिहिर चंद्रा ने की। स्वर्णकार समाज के चहुंमुखी विकास और संगठन मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच के सफल संचालन के लिए फंड की व्यवस्था किया जाए। ताकि कार्यक्रमों और समाज विकास कार्य में खर्च किया जा सके। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी की जाएगी। कमेटी समिति का प्रतिनिधत्व राधारमण प्रसाद करेंगे। शिक्षा सेल की देखरेख व नेतृत्व देव कुमार वर्मा द्वारा किया जाएगा। वैवाहिक मंच में कुछ सदस्यों को जिम्मेदारी दिया जाए। ताकि बायोडाटा व फोटोग्राफ्स को कंपाइल कर मेमोरी या पेनड्राइव में सेव कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सके। हरेक उपसमिति की कम से कम त्रैमासिक बैठक नियमित और सुचारू रूप से हो। केंद्रीय, प्रादेशिक और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन में खाली स्थान पर योग्य लोगों को मनोनीत किया जाए। केंद्रीय राष्ट्रीय युवा मंच के महासचिव के रूप में देव कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी काम करने की अनुशंसा का मौखिक रूप से अनुमोदन किया गया। मंच का वार्षिकी या आजीवन संवैधानिक सदस्यता अभियान 1 जुलाई से शुभारंभ किया जाएगा। मौके पर राजेंद्र वर्मा, बद्री प्रसाद, राधारमण प्रसाद, किशन कुमार, जीतू कुमार आदि थे।
स्वर्णकार समाज के चहुंमुखी विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/960m