अपने घरों के साथ दूसरों के आँगन में बांटे खुशियां : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री

रंगो के त्योहार होली के अवसर पर उपायुक्त ने चाँदडीह के बुजूर्गों व मूकबधिर बच्चों के बीच कपड़े, फल का किया वितरण 

चाँदडीह वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों व मूकबधिर बच्चों के साथ हर्बल गुलाल लगाकर उपायुक्त ने दी सभी को होली की बधाई

IMG_20230307_081021
देवघर। रंगों के त्योहार होली के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत चाँदडीह वृद्धा आश्रम पहुँचकर बुजुर्गो व मूकबधिर बच्चों के बीच उन्हें के द्वारा बनाए गए पत्तों के दोना-प्लेट में फल, हर्बल गुलाल, कपड़ा का वितरण कर होली की बधाई व शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह के दौरान उपायुक्त ने  बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मानक तय रूप के अनुसार आप सभी को बेहतर से बेहतर व्यवस्था व सुविधा देने का कार्य किया जा रहा है।
इसके अलावे उपायुक्त श्री भजंत्री ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा पत्तों से बनाए गए प्लेट का कार्य सराहनीय है। आने वाले दिनों में आपके द्वारा बनाये गए पत्तों के दोना, प्लेट से आपसबों की आमदनी शुरू कराने के उद्देश्य से बाबा मंदिर स्तिथ जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा संचालित स्टॉल में विक्रय हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आने वाले दिनों झाड़ू, अगरबत्ती बनाने के कार्यों से जोड़ा जाएगा। आगे उपायुक्त ने बच्चों व बुजूर्गों के साथ बात चीत कर सभी के स्वास्थ्य व्यवस्था, उन्हें मिल रहीे सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए। वही उपायुक्त ने चाँदडीह वृद्धा आश्रम के शौचालय, फर्श, प्लास्टर से जुड़े कार्य व अन्य जीर्णोद्धार संबंधित कार्यों को डीएमएफटी के तहत कराने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी से अनुरोध किया है कि होली के त्योहार को उमंग के साथ मनाएं और ऑर्गेनिक गुलाल व रंगों का इस्तेमाल करे। इसके अलावे उन्होंने अश्लील गायन व अभद्र व्यवहार के साथ किसी के उपर जबरदस्ती रंगों का प्रयोग न करने की अपील की है। पर्व के दौरान मादक द्रवों का सेवन न करने के साथ तेज गति, लापरवाही, ट्रिपलिंग व बिना हेलमेट के वाहन न चलाने की बात कही।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुन्नु मिश्रा, डीसी सेल की प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उषा किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के कर्मी चांदडीह वृद्धा आश्रम व मूकबधिर स्कूल के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/lpsr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *