मसलिया में कैंप लगाकर महिलाओं को बांटे ट्रैक्टर

222222222222

संवाददाता, मसलिया/ मसलिया प्रखंड परिसर में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के द्वारा प्रदत मिनी ट्रेक्टर का सखी मंडल को वितरण प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू और  प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज रवि केे द्वारा लाभुक महिलाओं को गाडी के कागज़ और चाभी प्रदान किया गया। प्रमुख वासु देव टुडू ने ट्रेक्टर को चला कर भी देखा और पाया की ट्रेक्टर महिलाओं के द्वारा चलाये जाने के लिए उपयुक्त रूप से बनाया गया है! उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की लाभुक दीदी एक आदर्श  के रूप में अपने गाँव समाज में जानी जाएँगी और अपने आस पास की और महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी की वो भी आगे आयें और खेती से जुडी मशीनों में पारंगत बनें और आजीविका संवर्धन में अपना योगदान विस्तृत करें।प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड राज्य आजीविका मिशन (जेएसएलपीएस) के तहत ये एक काफी अच्छा प्रयास है तथा उन्होंने लाभुक दीदी से बात करते हुए कहा की इस ट्रेक्टर का खेती के अलवा माल वाहक के रूप में भी कर के अपनी आमदनी को बढाया जा सकता है। उन्होंने कहा की महिलाओं के द्वारा खेती के कार्य में भी अग्रणी भूमिका निभाई जाती है और ट्रेक्टर को चला कर वो अपने योगदान को और बढ़ा सकती है ।JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बताया की भूमि संरक्षण विभाग की ओर से सरकार द्वारा मिनी ट्रेक्टर की कुल कीमत पर  पर 80 प्रतिशत का अनुदान पर दिया गया है। सखी मंडल की दीदियों को 20 प्रतिशत राशि देना है। साथ ही महिलाएं मिनी ट्रेक्टर के द्वारा खेती को और सुगम तरीके से कर पाएगी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पंकज रवि और प्रखंड प्रमुख श्री वासुदेव टुडू के साथ जे0एस0एल0पी0एस की ओर से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार श्रीवास्तव, जोहार के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी  रवि श्रीवास्तव,  FTC – नरेश प्रसाद साह , प्रदीप शर्मा, रोहित कुमार, सूरज साह, संदीप सेनगुप्ता सहित अन्य कर्मियों उपस्थित थे ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/017i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *