डुमरी। प्रखंड सह सीडीपीओ कार्यालय सभागार में 25 अप्रैल को एक सादे समारोह का आयोजन कर प्रखंड के 18 आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविकाओं को एक एक सेट बर्तन वितरित किया गया।बर्तन सेट में एक बाल्टी,एक डेग,एक कड़ाही,20 थाली,15 चम्मच शामिल हैं।बताया गया कि जिन आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन सरकारी भवन में हो रहा है उन सभी केंद्र की सेविका को बर्तन सेट दिया जाएगा।बताया गया कि प्रखंड के 138 आंगनबाड़ी केन्द्र में यह बर्तन सेट का वितरण प्रथम फेज में किया जाएगा।इस दौरान प्रमुख डुमरी उषा देवी सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ धनंजय गुप्ता,बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, झामुमो नेता राजकुमार पाण्डेय, भाजपा नेता बजल हेम्ब्रम,डालोराम महतो युवा कांग्रेस के गंगाधर महतो, एलएस पूनम जायसवाल,सीता कुमारी,सुचिता वीणा सोरेन,मनोरमा कुमारी,बसन्ती कुमारी कार्यालय सहायक महाबीर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।