उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन

IMG-20221224-WA0034
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ ताराचन्द्र की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला आधार निगरानी समिति की बैठक को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा सभी पंचायत भवन/सभी प्रखंड मुख्यालयों में आधार केंद्र को शत प्रतिशत संचालित करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला मुख्यालय, देवघर में एक आधार पंजीकरण केंद्र संचालित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। 
इसके अलावे बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ0 ताराचन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि देवघर नगर निगम कार्यालय और मधुपुर नगर परिषद् कार्यालय में आधार पंजीकरण केंद्र चालू करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के बीआरसी में चल रहे आधार केन्द्रों का समीक्षा के क्रम में सभी आधार केन्द्रों को शत प्रतिशत चालू करने के निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। आगे उन्होंने संबंधित अधिकारियेां को निदेशित किया की जिला में अध्यनरत सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्र जिनका आधार नही बना है उनका शत प्रतिशत आधार बनवाने हेतु निदेश दिया। 
बैठक के दौरान वरीय प्रबंधक, देवघर के द्वारा बताया गया कि प्रधान डाक घर देवघर में एक आधार केंद्र संचालित है तथा जिले में 32 आधार किट चालू है। साथ ही सीएससी मैनेजर देवघर द्वारा बताया गया है की जिला में सीएससी द्वारा एक केंद्र बहुत जल्द खोला जायेगा। इसके साथ ही अभी तक कुल 135 पंचायत भवनों में आधार का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही शेष 60 पंचायत भवनों में आधार का कार्य शुरू किया जायेगा। परियोजना प्रबंधक, यू०आई०डी०ए०आई०, रांची के द्वारा बताया गया की जिनका आधार बने हुए दस साल से अधिक हो गया है वो अपना आधार में आई डी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपडेट करा लें, ये सुविधा ऑनलाइन वेबसाइट या आधार केंद्र में जाकर किया जा सकता है। जिला परियोजना पदाधिकारी, यु० आई०, डी०, देवघर द्वारा बताया गया की खोये हुए आधार या पंजीकरण रशीद खो जाने के कारण ग्रामीणों को उनका आधार नंबर नहीं मिल पाता है, इसके निराकरण हेतु जिला स्तर पर एक लॉगइन आईडी उपलब्ध कराया जाय।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nwiz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *